ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में धरना समाप्त, बीकेटीसी अध्यक्ष ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन।
ऊखीमठ।ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना रविवार को समाप्त हो गया। धरने पर बैठे बाजीगरों से वार्ता करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने का आश्वासन दिया।
धरना समाप्त कराने के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धरने पर बैठे बाजीगरों को जूस पिलाया और जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष के आश्वासन के बाद धरने पर बैठे लोगों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद उम्मीद जताई गई कि बाजीगरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


