चोरी का ट्रैक्टर बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी का ट्रैक्टर बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार
खबर शेयर करें:

चोरी का ट्रैक्टर बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार



**रुद्रप्रयाग।** जनपद में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली अगस्तमुनि पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रैक्टर को देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई से बरामद करते हुए वारदात में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को गणपति कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि रोहित ने कोतवाली अगस्तमुनि में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी का स्वराज ट्रैक्टर (UK 14 CA 3656), जो केदारनाथ रोड पर निर्माण कार्य में लगा था, 22 जुलाई 2026 को कार्य समाप्त होने के बाद नई सुरंग के पास खड़ा किया गया था। अगले दिन ट्रैक्टर वहां से गायब मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 35/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार जांच आगे बढ़ाई। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में छापेमारी कर चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया और वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र सत्यालाल निवासी ग्राम काली नगर, थाना माधव टांडा, जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) तथा सागर उर्फ सौरव पुत्र बलबीर सिंह निवासी ग्राम कुमारपुर, थाना हल्दौर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को रुद्रप्रयाग लाकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक जावेद अली (विवेचक) एवं एसओजी रुद्रप्रयाग के आरक्षी रविन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का सफल खुलासा होने के साथ ही चोरी गया ट्रैक्टर भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->