100 साल से अधिक पुरानी गुप्तकाशी की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत, कलाकारों के अभिनय और समिति के प्रयासों को सराहा

100 साल से अधिक पुरानी गुप्तकाशी की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत, कलाकारों के अभिनय और समिति के प्रयासों को सराहा
खबर शेयर करें:

100 साल से अधिक पुरानी गुप्तकाशी की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत, कलाकारों के अभिनय और समिति के प्रयासों को सराहा

बोले— लोक संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता की धरोहर हैं ऐसी ऐतिहासिक रामलीलाएं**


**गुप्तकाशी।** ग्यारह गांव रामलीला समिति गुप्तकाशी की ओर से आयोजित 100 साल से भी अधिक पुरानी ऐतिहासिक रामलीला में पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने प्रतिभाग कर कलाकारों के शानदार अभिनय का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक सदी से अधिक समय से इस परंपरा को निरंतर जीवित रखना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि गुप्तकाशी की यह ऐतिहासिक रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ाने में समिति और स्थानीय लोगों का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने रामलीला समिति की संरक्षक एवं पूर्व प्रमुख श्रीमती ममता नौटियाल, समिति अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन सिंह रावत सहित पूरी आयोजन टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि गणेश तिवारी ने एक दिन पूर्व जटायु का शानदार अभिनय किया था, जबकि इस दिन वे मेजबान और मेहमान की दोहरी भूमिका में नजर आए।

रामलीला के मंचन में भुला कुंवर सिंह नेगी गुरुजी के प्रभावशाली मंच संचालन ने दर्शकों को बांधे रखा। वहीं पुजारी गुरुजी और बमोला जी के निर्देशन में रावण की भूमिका निभा रहे अंथवाल जी सहित लक्ष्मण और विभीषण के पात्रों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मनोज रावत ने सुदर्शन सिंह नेगी की सामाजिक गतिविधियों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सुभाष अंथवाल, भुला नेगी सहित अनेक समर्पित साथियों के सामूहिक प्रयासों से ही इस ऐतिहासिक रामलीला का मंचन लगातार संभव हो पा रहा है।

इस दौरान GMOU लिमिटेड के निदेशक ताजबर खत्री, उदय सिंह चौहान, देवराज सिंह रावत, विजयपाल सिंह रावत, टीएम GMOU लिमिटेड सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ पूर्व विधायक ने रामलीला का आनंद लिया।

मनोज रावत ने कहा कि आधुनिकता के दौर में अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक आयोजनों को बचाए रखना बेहद जरूरी है। गुप्तकाशी की 100 साल से अधिक पुरानी रामलीला आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजनों को केवल समिति की जिम्मेदारी न मानकर पूरे समाज को इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->