प्रस्तावों की निगरानी के लिए बनेगा समर्पित पोर्टल।

चमोली में बीडीसी बैठक: प्रस्तावों की निगरानी के लिए बनेगा समर्पित पोर्टल, लापरवाही पर बीडीओ और एडीओ पंचायत को नोटिस।
खबर शेयर करें:

प्रस्तावों की निगरानी के लिए बनेगा समर्पित पोर्टल।

लापरवाही पर बीडीओ और एडीओ पंचायत को नोटिस।

चमोली में बीडीसी बैठक। 



चमोली, 01 जून। विकासखंड चमोली के दशोली ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत विकास समिति (बीडीसी) की विशेष बैठक में जनसमस्याओं, विकास कार्यों और पूर्व बैठकों में पारित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी और जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से की।

बैठक के दौरान पूर्व बीडीसी बैठकों में पारित प्रस्तावों और प्राप्त शिकायतों की अनुपालन आख्या रिपोर्ट संकलित न किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी दशोली और एडीओ पंचायत के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी प्रस्तावों और शिकायतों को संकलित कर संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को अपनी कार्ययोजना में शामिल कर फील्ड स्तर पर कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निस्तारण करें।

बैठक की प्रमुख उपलब्धि के रूप में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की तर्ज पर जनपद में बीडीसी प्रस्तावों और शिकायतों की निगरानी के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इससे विभागों की जवाबदेही तय होगी और शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।

इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा प्रस्तावित चेन लिंक फेंसिंग कार्यों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी से कराने तथा कृषि बहुल गांवों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, विद्युत और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->