मां-बेटे की जोड़ी स्मैक के साथ गिरफ्तार।
देहरादून। नशा विरोधी अभियान के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से 56.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है।
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बरामद स्मैक को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बेचने की तैयारी में थे। पुलिस को आशंका है कि तस्कर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा नशे के आदी स्थानीय युवाओं को स्मैक की आपूर्ति कर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि इनके पीछे कौन-सा बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है और मादक पदार्थ कहां से लाया गया था।


