होटल में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में ज्यादातर विदेशी।

होटल में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में ज्यादातर विदेशी।
खबर शेयर करें:

 होटल में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में ज्यादातर विदेशी।

 दिल्ली में भीषण अग्निकांड, सील होंगी अवैध इमारतें।




नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद दुखद और रूह कँपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ स्थित एक होटल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जान गंवाने वाले लोगों में अधिकांश विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और प्रशासन में हड़कंप है।

इस बड़े अग्निकांड पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। होटल की लापरवाही के लिए जिम्मेदार बिल्डिंग मालिक को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।शाम तक सील होंगी नियम तोड़ने वाली इमारतेंमंत्री आशीष सूद ने बड़ा एक्शन लेते हुए आदेश जारी किए हैं कि क्षेत्र में चल रहे सभी होटलों और रेस्टोरेंट के कागजात खंगाले जा रहे हैं। यह जांच की जा रही है कि उनके पास आवश्यक अनुमति (फायर एनओसी और लाइसेंस) थी या नहीं। नगर निगम, फायर ब्रिगेड, बिजली और पानी विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास के इलाके में बिना मानकों के चल रही ऐसी सभी इमारतों की जांच करके उन्हें आज शाम तक ही सील कर दिया जाएगा।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, होटल में सुरक्षा मानकों और फायर एग्जिट की अनदेखी की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->