ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई बस यात्रियों की जान, खुद टायर के नीचे आने से मौत

ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई बस यात्रियों की जान, खुद टायर के नीचे आने से मौत
खबर शेयर करें:

ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई बस यात्रियों की जान, खुद टायर के नीचे आने से मौत

लोहाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा।



लोहाघाट (चंपावत), 3 जून 2026: लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बुधवार सुबह एक बड़ा और हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। धारचूला से टनकपुर की ओर आ रही टनकपुर डिपो की एक रोडवेज बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान चालक की तरफ का दरवाजा अचानक खुल गया और वह नीचे गिर गया, जिससे बस का टायर उसके ऊपर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस (टनकपुर डिपो) मरोड़ाखान-रायकोट के पास पहुंची ही थी कि अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। बस में कई यात्री सवार थे और आगे गहरी खाई थी। यात्रियों की जान बचाने के लिए चालक बेनीराम भट्ट (निवासी चम्पावत) ने अदम्य साहस का परिचय दिया और बस को सीधे पहाड़ी की तरफ मोड़कर टकरा दिया। उनके इस फैसले से बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन चालक खुद को नहीं बचा सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहाड़ी से टकराते ही चालक की सीट की तरफ का दरवाजा झटके से खुल गया। नियंत्रण खोने के कारण चालक बेनीराम सीट से छिटककर सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरे। इसी दौरान अनियंत्रित बस का भारी टायर उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->