सात मोड़ के पास ऑल्टो कार ने चारधाम यात्रियों की बस को मारी टक्कर, कार चालक गंभीर रूप से घायल।

सात मोड़ के पास ऑल्टो कार ने चारधाम यात्रियों की बस को मारी टक्कर, कार चालक गंभीर रूप से घायल।
खबर शेयर करें:

सात मोड़ के पास ऑल्टो कार ने चारधाम यात्रियों की बस को मारी टक्कर, कार चालक गंभीर रूप से घायल।

ऋषिकेश-रानीपोखरी मार्ग पर भीषण हादसा।


ऋषिकेश: ऋषिकेश-रानीपोखरी मार्ग पर सात मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने चारधाम तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि बस में सवार कई यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, लगभग 30 श्रद्धालुओं को लेकर एक बस (संख्या UK 12 PB 0134) चारधाम यात्रा पर जा रही थी। इसी दौरान सात मोड़ के समीप रानीपोखरी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार (संख्या UK 09 A 9961) ने बस में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इस जबरदस्त टक्कर में ऑल्टो कार चला रहा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार में सवार अन्य युवकों को भी हल्की चोटें आई हैं। टक्कर के झटके के कारण बस के भीतर बैठे तीर्थयात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल भिजवाया गया, जहां चालक का उपचार जारी है।

हादसे के बाद ऋषिकेश-रानीपोखरी मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार और बस को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवाया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->