पूर्व विधायक मनोज रावत के प्रयासों से एम्स ऋषिकेश में घायल बालक विहान के उपचार में तेजी।

पूर्व विधायक मनोज रावत के प्रयासों से एम्स ऋषिकेश में घायल बालक विहान के उपचार में तेजी।
खबर शेयर करें:

पूर्व विधायक मनोज रावत के प्रयासों से एम्स ऋषिकेश में घायल बालक विहान के उपचार में तेजी। 

प्रशासनिक समन्वय से दूर हुई बाधाएँ।


पूर्व विधायक केदारनाथ  मनोज रावत ने पौड़ी रैली के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल बालक विहान से मुलाकात की। विहान 30 मई को पेलिंग के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसमें उसने अपने पिता अजय सिंह, चाची संगीता और दादा महेंद्र सिंह को खो दिया था। इस हादसे में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे।

एम्स में भर्ती विहान के सिर, आंख और चेहरे पर चोटें हैं, हालांकि अब उसकी स्थिति में सुधार होने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने एम्स प्रशासन से बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाया कि बच्चे का आयुष्मान कार्ड और प्रारंभिक समन्वय समय पर नहीं हो पाया, जिससे इलाज की प्रक्रिया प्रभावित हुई। उन्होंने इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से नाराज़गी भी व्यक्त की।

इसके बाद एम्स प्रशासन, जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग, सीएमओ कार्यालय और राज्य स्तरीय आयुष्मान प्राधिकरण के बीच समन्वय स्थापित किया गया। कुछ ही घंटों के भीतर आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी कर ली गईं और बच्चे के उपचार को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया गया।

सूत्रों के अनुसार, समन्वय के बाद विहान को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और उसकी हालत में सुधार दर्ज किया जा रहा है।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी पीड़ित को इलाज में देरी न हो।

इस पूरे मामले में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और बच्चे का इलाज जारी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->