तिकोनिया वाइन शॉप में लगी आग से करीब 3 करोड़ का माल खाक, गैस सिलेंडर फटने

तिकोनिया वाइन शॉप में लगी आग से करीब 3 करोड़ का माल खाक, गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप ।
खबर शेयर करें:

तिकोनिया वाइन शॉप में लगी आग से करीब 3 करोड़ का माल खाक, गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप ।


हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित प्रसिद्ध तिकोनिया वाइन शॉप में आज तड़के सुबह करीब 2:00 बजे अचानक भीषण आग लग गई , दुकान में रखे अल्कोहल और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया । इस हादसे में पूरी दुकान जलकर राख हो गई, जिससे मालिक को करीब 3 करोड़ रुपये के भारी नुकसान का अनुमान है 

 शुरुआती जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है आसमान में उठीं लपटें, गैस सिलेंडर ने पकड़ी आगमंगलवार सुबह तड़के वाइन शॉप से धुएं के साथ आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया , दुकान के भीतर भारी मात्रा में अल्कोहल होने के कारण आग तेजी से फैली।

 इसी बीच वहां रखे एक कमर्शियल गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली, जिससे स्थिति और अधिक भयावह हो गई ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं , फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को चारों तरफ से घेरकर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को नैनीताल रोड की अन्य आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा बाजार जलने से बच गया ।

 हालांकि, तब तक वाइन शॉप का पूरा स्टॉक और कीमती फर्नीचर जल चुका था ।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है । राहत की बात यह रही कि देर रात दुकान बंद होने के कारण इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । पुलिस और प्रशासन नुकसान का सटीक आकलन करने और मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->