टेंपो ट्रैवलर पलटने से एक महिला की मौत, 16 घायल।
जोशीमठ के पैनी बैंड के पास की घटना।
जोशीमठ/चमोली:उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच एक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास पैनी बैंड के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर वाहन संख्या TPDL1V4545 अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर ही पलट गया। इस भीषण हादसे में वाहन सवार 16 यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे। यह सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन पैनी बैंड के पास पहुंचा, चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि घटना में कुल 17 लोगों को चोटें आई हैं (जिसमें मामूली और गंभीर चोटें शामिल हैं)।मृतक महिला की हुई पहचानपुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान आरती (उम्र 44 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद की रहने वाली थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सभी घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
सड़क दुर्घटना में मृतक व घायल व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है-
मृतका का नाम पता
1. अन्ना मक्कर पत्नी श्री अनुभव मक्कर निवासी 243 पत्रकार विहार न्याय खंड-01 इन्द्रापुरम गाजियाबाद, उम्र-45 वर्ष।
घायल व्यक्तियों के नाम पते
1. पूनम पत्नी श्री विशाल शर्मा निवासी 1095 सेक्टर 46 फरीदाबाद हरियाणा, उम्र-45 वर्ष।
2. विशाल शर्मा पुत्र श्री हरीश शर्मा निवासी उपरोक्त, उम्र-46 वर्ष।
3. रायव शर्मा पुत्र श्री रायव शर्मा निवासी उपरोक्त, उम्र-19 वर्ष।
4. आशी अग्रवाल पुत्री श्री मोहित अग्रवाल निवासी सी-15 नीलकंठ भवन संतनगर बुराड़ी दिल्ली, उम्र-14 वर्ष।
5. मोहित अग्रवाल पुत्र श्री कुलवंत सेन अग्रवाल निवासी उपरोक्त, उम्र-48 वर्ष।
6. आकृति अग्रवाल पुत्री मोहित अग्रवाल निवासी उपरोक्त, उम्र-18 वर्ष।
7. शिवानी गोयल पत्नी श्री मोहित अग्रवाल निवासी उपरोक्त, उम्र-46 वर्ष।
8. अभिनव अग्रवाल पुत्र श्री रोहित अग्रवाल निवासी बी-09 नीलकंठ संतनगर लाल डोरा बुराड़ी दिल्ली, उम्र-20 वर्ष।
9. मिताली मक्कर पुत्री श्री अनुभव कुमार मक्कर निवासी 243 पत्रकार विहार न्याय खंड-01 इन्द्रापुरम गाजियाबाद, उम्र-18 वर्ष
10. लिपाक्षी पुत्री श्री रोहित अग्रवाल निवासी बी-09 नीलकंठ संतनगर लाल डोरा बुराड़ी दिल्ली, उम्र-16 वर्ष।
11. रोहित अग्रवाल पुत्र श्री कुलवंत सेन अग्रवाल निवासी सी-15 नीलकंठ भवन संतनगर बुराड़ी दिल्ली, उम्र-49 वर्ष।
12. जसमीत पत्नी श्री रोहित अग्रवाल निवासी उपरोक्त, उम्र-44 वर्ष।
13. अर्हिता गुप्ता पुत्री श्री अंकुर गुप्ता निवासी सी-64 पॉकेट-02 सेक्टर 82 नोएडा, उम्र-09 माह।
14. अंकुर गुप्ता पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी उपरोक्त, उम्र-43 वर्ष।
15. अर्शी गुप्ता पत्नी अंकुर गुप्ता निवासी उपरोक्त, उम्र-41 वर्ष।
16. निधि जिन्दल पत्नी श्री आशीष जिन्दल निवासी डी-1 ब्लॉक बी सुगम्या अपार्टमेंट साउथ इन्क्लेव सोलन हिमाचल प्रदेश, उम्र-44 वर्ष।
ड्राइवर का नाम पता
1. दलजीत वर्मा पुत्र श्री जगदीश वर्मा निवासी बुराड़ी, दिल्ली
।


