ऋषिकेश में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग।

ऋषिकेश में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग।
खबर शेयर करें:

ऋषिकेश में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग।

शराब पीने से रोकने पर ग्रामीणों पर चलाईं गोलियां।

दो घायल, एक आरोपी गिरफ्तार।


ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। भट्टोंवाला इलाके में सड़क किनारे शराब पीने से रोकने पर कुछ युवकों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। गुस्साए युवकों ने तमंचे से ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार मूल के तीन युवक जो फिलहाल ढालवाला क्षेत्र में रहकर कबाड़ का काम करते हैं, सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, तो वे विवाद करने लगे। उस वक्त तो आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे बाइक से तमंचा लेकर वापस लौटे और ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस अचानक हुई गोलीबारी में दो ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके के लोगों में भारी दहशत और आक्रोश है।एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक सीज और दो फरारफायरिंग के बाद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी वसीम को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी अनवर और आमिर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, खाली खोखा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही उनकी बिहार नंबर की मोटरसाइकिल (BR 30 AN 5769) को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->