रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी से अज्ञात शव बरामद।

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी से अज्ञात शव बरामद।
खबर शेयर करें:

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी से अज्ञात शव बरामद।

 SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर।


रुद्रप्रयाग। जनपद के जवाड़ी बाईपास क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अलकनंदा नदी में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक साझा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शव को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाला।

आज 5 जून 2026 की सुबह जिला कंट्रोल रूम (DCR) रुद्रप्रयाग के माध्यम से SDRF को खबर मिली कि जवाड़ी बाईपास से आगे शिवम होटल के पास नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही रतूड़ा पोस्ट से SDRF की टीम  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर नदी का तट बेहद दुर्गम और ढलान वाला था। इसके बावजूद SDRF के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर नदी के किनारे तक पहुंच बनाई। टीम ने पेशेवर रेस्क्यू तकनीकों और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए पानी के बीच फंसे शव को निकाला।

 SDRF ने शव को नदी से बाहर निकालने के बाद उसे आगे की जरूरी कानूनी और वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब शव की शिनाख्त करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। आसपास के थानों को भी लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->