नेपाल लिंक वाले बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़।

नेपाल लिंक वाले बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़।
खबर शेयर करें:

नेपाल लिंक वाले बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़।

5 लाख से अधिक की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, 4 गिरफ्तार।


चमोली। चमोली पुलिस ने जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए दो अलग-अलग मामलों का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नेपाल लिंक वाले एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक विधि-विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये से अधिक कीमत की चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

नारायणबगड़ और थराली क्षेत्र में लगातार दो महंगी मोटरसाइकिलें चोरी होने से हड़कंप मच गया था, 28 अप्रैल 2026: थराली निवासी कमली राम ने नारायणबगड़ के पन्ती क्षेत्र से अपनी करीब 2.25 लाख रुपये कीमत की KTM RC-200 बाइक चोरी होने का मुकदमा (मु0अ0सं0-08/2026) दर्ज कराया था।22 मई 2026: जबरकोट (थराली) निवासी प्रद्युम्न सिंह ने अपनी करीब 2 लाख रुपये मूल्य की पल्सर RS-200 बाइक चोरी होने की रिपोर्ट (मु0अ0सं0 10/26) दर्ज कराई थी।SP ने गठित की टीम, 500 CCTV कैमरों से खुला राजचोरी की इन गंभीर घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने तुरंत टीमों का गठन कर सख्त निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के सुपरविजन में पुलिस टीम ने जांच का दायरा बढ़ाया। टीम ने चमोली समेत कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के करीब 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़े डिजिटल और मैनुअल प्रयासों के बाद पुलिस को सुराग मिला कि चोरी की गई इन बाइकों को दो नेपाली नागरिक उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में ले गए हैं, जिसके बाद इस अंतरराष्ट्रीय लिंक वाले गिरोह को दबोच लिया गया।

दूसरा मामला: बद्रीनाथ धाम से चोरी बाइक 24 घंटे में बरामदइसी अभियान के तहत चमोली पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की। बद्रीनाथ धाम क्षेत्र से चोरी हुई एक अन्य मोटरसाइकिल को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। इस मामले में पुलिस ने एक विधि-विवादित किशोर (Minor) को अपने संरक्षण में लिया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->