अवैध शराब के एक गिरफ्तार।

अवैध शराब के एक गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 अवैध शराब के एक गिरफ्तार। 

शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज।


जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे संध्याकालीन सघन चेकिंग अभियान के दौरान  कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत  काकड़ागाड़ बैरियर के पास महिला उप निरीक्षक पूजा रावत व  पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर चेक करने पर उसके कब्जे से कुल 28 हाफ शराब बरामद की गई। ​अवैध रूप से शराब का परिवहन करने पर हर गोविंद पुत्र गजपाल राम निवासी ग्राम व पोस्ट ऑफिस बस्टी, कोतवाली अगस्तमुनि, जिला रुद्रप्रयाग के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल को सीज किया गया है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->