नारी सतेराखाल में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न।

नारी सतेराखाल में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न।
खबर शेयर करें:

नारी सतेराखाल में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न।

पूर्णाहुति के साथ गूंजा भक्तिमय वातावरण।



रुद्रप्रयाग। जनपद के नारी सतेराखाल स्थित तृतीय केदार स्वरूप भगवान श्री तुंगनाथ एवं मां चंडिका नारी देवी मंदिर परिसर में नौज्युला मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान पूर्णाहुति के साथ विधिवत संपन्न हो गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भद्र निर्माण, पुरोहितों के आगमन और भव्य कलश यात्रा के साथ हुई थी। इसके बाद प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचांग पूजन, हवन, शिव महापुराण, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा, प्रवचन और सायंकालीन आरती का आयोजन किया गया। 26 जून को आयोजित विशेष जल कलश यात्रा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंतिम दिन पूर्णाहुति एवं श्री संवाद कार्यक्रम के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।

वैदिक अनुष्ठानों का संचालन आचार्य रमेश चंद्र सेमवाल के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव और मां चंडिका नारी देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज रावत, संरक्षक जयकृत सिंह बिष्ट एवं संरक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह बर्त्वाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं, स्वयंसेवकों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

समापन समारोह में समिति के उपाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह बर्त्वाल, दयाल सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष प्रकाश वीर सिंह नेगी, सचिव राजमोहन सिंह सजवान, बृजमोहन सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह नेगी, महेंद्र सिंह बर्त्वाल, यशवंत सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, विजय सिंह पेलड़ा, गजे सिंह सजवान, गोविंद सिंह नेगी, राय सिंह बिष्ट, बीर सिंह सजवान, बख्तावर सिंह बिष्ट, जयवीर सिंह बिष्ट, मस्तान सिंह बिष्ट, आनंद सिंह नेगी, धन सिंह पंवार, कुंवर सिंह सजवान, दलबीर सिंह सजवान, कैलाश चमोला और सुरेन्द्र प्रसाद मलवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान नारी, स्यूपुरी, खतेणा और सतेरा, जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ध्यानियां भी उपस्थित रहीं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->