श्री ओंकारेश्वर भंडारा समिति के सात दिवसीय भंडारे में शामिल हुए पूर्व विधायक मनोज रावत।

श्री ओंकारेश्वर भंडारा समिति के सात दिवसीय भंडारे में शामिल हुए पूर्व विधायक मनोज रावत।
खबर शेयर करें:

श्री ओंकारेश्वर भंडारा समिति के सात दिवसीय भंडारे में शामिल हुए पूर्व विधायक मनोज रावत।



ऊखीमठ। श्री ओंकारेश्वर भंडारा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय भव्य भंडारे में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने इस धार्मिक आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष विराट सौरभ भट्ट , उपाध्यक्ष अनुभव रावत सहित समस्त समिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन क्षेत्र की आध्यात्मिक एवं सामाजिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए किए गए भंडारे के आयोजन की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए पूरी समिति का आभार व्यक्त किया।

सात दिवसीय भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं की सहभागिता बनी हुई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->