सीज वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों बुलेट बरामद।

सीज वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों बुलेट बरामद।
खबर शेयर करें:

सीज वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों बुलेट बरामद।



गोपेश्वर। चौकी पटियालधार के पास एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए दो बुलेट वाहनों को पार्किंग से चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों चोरी किए गए बुलेट वाहन भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल संख्या DL14 SF 7657 और HR26 FI 551 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था। दोनों वाहनों को चौकी के समीप पार्किंग में खड़ा किया गया था। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वाहन चालक/स्वामी दोनों सीज वाहनों को पार्किंग से चोरी कर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना चौकी पटियालधार के कांस्टेबल सुनील चन्द्र ने पुलिस को दी। मामले में कोतवाली गोपेश्वर में मु0अ0सं0 22/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश और चेकिंग अभियान चलाया। नजदीकी थाना एवं चौकियों को भी सूचना दी गई। इसी दौरान पुलिस टीम को अलकापुरी प्रतीक्षालय में तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ के बाद तीनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई।

8 अगस्त 2026 को आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन बरामद कर लिए गए। मामले में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी विक्की सरकार पुत्र निपिन सरकार, निवासी न्यू सीमापुरी, दिल्ली,गोपाल पुत्र कमलेश, निवासी दिलशाद कॉलोनी, ईस्ट दिल्ली,आदित्य पुत्र विनोद सिंह, निवासी सुखराड़ी, गुरुग्राम, हरियाणा के है इनके पास से DL14 SF 7657 — बुलेट मोटरसाइकिल,HR26 FI 551 — बुलेट मोटरसाइकिल वाहन बरामद किए गए ।

* 


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->