15 अगस्त तक LPG उपभोक्ता करा लें e-KYC, वरना रुक सकती है गैस सप्लाई।

15 अगस्त तक LPG उपभोक्ता करा लें e-KYC, वरना रुक सकती है गैस सप्लाई।
खबर शेयर करें:

15 अगस्त तक LPG उपभोक्ता करा लें e-KYC, वरना रुक सकती है गैस सप्लाई।



रुद्रप्रयाग। जनपद के घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से 15 अगस्त से पहले e-KYC पूरी कराने की अपील की है। निर्धारित समय सीमा तक e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन निष्क्रिय (ब्लॉक) किया जा सकता है, जिससे भविष्य में सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।

जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन को निष्क्रिय श्रेणी में डाला जा सकता है और घरेलू श्रेणी में मिलने वाली रियायतों का लाभ प्रभावित हो सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द सत्यापन कराने की अपील की है।

e-KYC का उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान कर एलपीजी की कालाबाजारी पर रोक लगाना, वास्तविक उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके साथ ही PNG और LPG कनेक्शन के आंकड़ों का मिलान कर उपभोक्ताओं का सही रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। 

इन तरीकों से करा सकते हैं e-KYC

* संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर आधार/बायोमेट्रिक सत्यापन।

संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप या डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन e-KYC।

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के माध्यम से भी सत्यापन।

जिला पूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 15 अगस्त की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी e-KYC पूरी करा लें, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति से संबंधित किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->