पुलिस ने 0.93 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।

पुलिस ने 0.93 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

 पुलिस ने 0.93 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार।



पोखरी थाना पुलिस ने  अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक को  गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र कुमार पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम विशाल तिहारा मोटर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान विशाल तिहारा के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई और घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मयंक भट्ट (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सतीश भट्ट बताया। वह चमोली जनपद के पोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चमशील का रहने वाला है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में आरोपी के कब्जे से 0.93 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई।

अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त मयंक भट्ट के खिलाफ थाना पोखरी में मु0अ0सं0-08/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->