अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित निकाल अस्पताल पहुंचाया।
देवप्रयाग: उत्तराखंड के देवप्रयाग तहसील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए चालक की जान बचाई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को केबिन से बाहर निकालकर, घायल चालक को तुरंत नजदीकी बागी अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर तैनात है।यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी:पहाड़ी रास्तों पर तीव्र मोड़ और ढलान होने के कारण वाहनों की गति को नियंत्रित रखना अनिवार्य है।प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात के नियमों का पूरी तरह पालन करें।सफर के दौरान जल्दबाजी न करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।


