देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, एक मासूम घायल।

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, एक मासूम घायल।
खबर शेयर करें:

 देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत, एक मासूम घायल।



देवप्रयाग/पौड़ी। देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर आगे कुंडाधार के पास हुआ, जहां लक्सर (जीतपुर रायपुर) निवासी एक परिवार को ले जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और देवप्रयाग (पौड़ी) पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से घायल मासूम अरमान को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) भेजा गया।

इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम को वाहन के पास 5 अन्य लोग मृत अवस्था में मिले। सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->