सुरक्षा कारणों से श्री मध्यमहेश्वर धाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित।
रुद्रप्रयाग: यदि आप इस वीकेंड या आने वाले दिनों में श्री मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल अपनी यात्रा स्थगित कर दें। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्री मध्यमहेश्वर धाम यात्रा को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से रोक दिया है।
प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन की ओर से अगली सूचना जारी होने तक यात्रा पर न निकलें और केवल आधिकारिक अपडेट के आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि परिस्थितियां सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद यात्रा को पुनः शुरू करने संबंधी सूचना जारी की जाएगी।


