देहरादून में करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी का भंडाफोड़।

देहरादून में करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी का भंडाफोड़।
खबर शेयर करें:

देहरादून में करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी का भंडाफोड़।

महिला समेत दो शातिर जालसाज गिरफ्तार।



देहरादून:

उत्तराखंड पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना राजपुर पुलिस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की कीमती जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये का सौदा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शातिर जालसाजों ने एक वृद्ध व्यक्ति को निशाना बनाया। अभियुक्तों ने बुजुर्ग की भूमि की फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी (Power of Attorney) तैयार की और उसे असली दिखाकर करोड़ों रुपये में जमीन का सौदा कर डाला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस (Electronic Surveillance) की मदद से दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें धर दबोचा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में सरकारी विभाग का कोई कर्मचारी या अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->