वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ₹9.38 लाख की साइबर ठगी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार।

वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ₹9.38 लाख की साइबर ठगी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ₹9.38 लाख की साइबर ठगी करने वाला राजस्थान से गिरफ्तार।


श्रीनगर (पौड़ी)। ऑनलाइन घर बैठे कमाई (वर्क फ्रॉम होम) का झांसा देकर एक महिला से ₹9.38 लाख ठगने वाले शातिर अपराधी को पौड़ी पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। [1 जुलाई 2026] को पकड़े गए इस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

 श्रीनगर निवासी रेनू को 6 मई 2025 को व्हाट्सएप पर "वर्क फ्रॉम होम" का मैसेज मिला। पीड़िता को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर छोटे ऑनलाइन टास्क दिए गए। शुरू में टास्क पूरे करने पर कुछ पैसे दिए गए ताकि भरोसा जीता जा सके।

 इसके बाद आरोपियों ने ३० प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का लालच देकर पीड़िता से कुल ₹9,38,800 का निवेश करवा लिया और गायब हो गए।

 ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने 13 जून 2025 को श्रीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप नेगी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने बैंकिंग ट्रेल, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर आयुष मेहरा (21 वर्ष), निवासी सीतापुर, जिला बूंदी, राजस्थान  से  गिरफ्तार  कर जिला कारागार खाण्ड्यूसैंण भेज दिया गया है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->