76 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
ज्योतिर्मठ। नशे एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के तपोवन कुण्डीखोला में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मातवर सिंह फर्स्वाण (50 वर्ष) पुत्र दरवान सिंह फर्स्वाण, निवासी कुण्डीखोला, थाना ज्योतिर्मठ, जनपद चमोली को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 46 अद्दे और 30 पव्वे रॉयल चैलेंज व्हिस्की सहित कुल 76 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 29/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।


