उत्तराखंड में दो बार कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत।

उत्तराखंड में दो बार कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत।
खबर शेयर करें:

उत्तराखंड में दो बार कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत।



उत्तरकाशी/टिहरी, 10 अगस्त 2026। उत्तराखंड में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए।

उत्तरकाशी में भूकंप का झटका देर रात करीब 1:21 बजे महसूस किया गया। तेज झटकों के कारण कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुना और गंगा घाटी के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बड़कोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी समेत कई इलाकों में लोगों ने धरती हिलने का अनुभव किया। वहीं टिहरी में भी हल्के झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजगढ़ी क्षेत्र बताया जा रहा है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->