गौरीकुंड में 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

गौरीकुंड में 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

गौरीकुंड में 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।



**रुद्रप्रयाग।** पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत गौरीकुंड चौकी पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान **अजय सैनी (22 वर्ष)** पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम बिंदु खेड़ा, थाना टांडा, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से **मैकडॉवेल No. 1** ब्रांड की 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

इस संबंध में कोतवाली सोनप्रयाग में **मुकदमा अपराध संख्या 34/2026** के तहत **धारा 60 आबकारी अधिनियम** में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->