अल्मोड़ा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

अल्मोड़ा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
खबर शेयर करें:

अल्मोड़ा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।



**अल्मोड़ा, 4 अगस्त।** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि को सिकुड़ा बैंड के पास संयुक्त टीम द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर उसमें से 24 बोतल रम, 84 बोतल व्हिस्की तथा 144 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

मामले में पुलिस ने **गौरव सिंह बिष्ट (28 वर्ष)** पुत्र भुवन सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम खेरदा, बजवाड़, जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अल्मोड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->