डांगतोली के पास मैक्स टैक्सी पलटी ,तीन छात्राएं घायल।

डांगतोली के पास मैक्स टैक्सी पलटी ,तीन छात्राएं घायल।
खबर शेयर करें:

डांगतोली के पास मैक्स टैक्सी पलटी ,तीन छात्राएं घायल।

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों हायर सेंटर रेफर।



चमोली। जिले में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में महाविद्यालय मींग की तीन छात्राएं घायल हो गईं। हादसा मींग गधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग पर डांगतोली गांव के समीप हुआ, जहां एक मैक्स टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

जानकारी के मुताबिक मैक्स टैक्सी मींग गधेरे से निलाड़ी-सनेड़ की ओर जा रही थी। डांगतोली के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टैक्सी सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वाहन में तीन छात्राएं सवार थीं।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव करते हुए तीनों घायल छात्राओं को निजी वाहन से पीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

घायलों की पहचान 18 वर्षीय ममता पुत्री यशपाल सिंह, 18 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री कुंवर सिंह और 18 वर्षीय खुशबू पुत्री शिशुपाल सिंह के रूप में हुई है। तीनों मैदुनी गांव की निवासी बताई गई हैं। चिकित्सकों के अनुसार ममता को अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं, जबकि लक्ष्मी और खुशबू को भी चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। एसआई देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

पर्वतीय क्षेत्रों में संकरे और घुमावदार मार्गों पर लगातार सड़क हादसे सामने आने से एक बार फिर सुरक्षित यातायात और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->