हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पूर्व ABVP प्रत्याशी समेत पांच गिरफ्तार, गोपेश्वर में NSUI ने फूंका धीरज बिष्ट का पुतला।

हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पूर्व ABVP प्रत्याशी समेत पांच गिरफ्तार, गोपेश्वर में NSUI ने फूंका धीरज बिष्ट का पुतला।
खबर शेयर करें:

हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पूर्व ABVP प्रत्याशी समेत पांच गिरफ्तार, गोपेश्वर में NSUI ने फूंका धीरज बिष्ट का पुतला।


गोपेश्वर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

गोपेश्वर। हल्द्वानी के एक होटल में नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद चमोली में भी विरोध शुरू हो गया है। मामले को लेकर NSUI छात्र संगठन चमोली के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए धीरज बिष्ट का पुतला दहन किया।

इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नाबालिग के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाना चाहिए।

पुतला दहन के दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->