कंडारा जीप दुर्घटना के घायलों का हाल जानने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे पूर्व विधायक मनोज रावत।
श्रीनगर, 17 नवंबर 2026।** कंडारा जीप दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत मंगलवार को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद राणा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आलोक जग्गी और सोशल मीडिया समन्वयक अरविंद गुसाईं भी मौजूद रहे।
पूर्व विधायक मनोज रावत एवं उनके साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान बताया गया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। हालांकि, चिकित्सकों की सलाह और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर एक घायल को बेहतर उपचार के लिए एम्स रेफर किया जा सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


