प्रधान त्रिलोक सिंह रावत को ऊखीमठ विकासखण्ड का अध्यक्ष चुने जाने से क्षेत्र का विकास होगा - मनोज रावत
विकासखण्ड ऊखीमठ के प्रधान संगठन के हालिया चुनावों में, ग्रामसभा जालमल्ला के सम्मानित प्रधान, त्रिलोक सिंह रावत को सर्वसम्मति से संगठन का नया अध्यक्ष चुने जाने पर केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने प्रधानो का आभार व्यक्त कर उनके चयन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
रावत पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से जालमल्ला ग्रामसभा का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि यह लंबी अवधि उनकी योग्यता, प्रभावी नेतृत्व क्षमता और निरंतर समर्पण का स्पष्ट प्रमाण है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र के विकास की एक मजबूत आधारशिला रखी गई है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने सभी प्रधानों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही, उन्होंने नव-गठित प्रधान संगठन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस नई जिम्मेदारी के साथ, उम्मीद की जा रही है कि वे ऊखीमठ ब्लॉक के सभी पंचायतों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।


