घर से मिलीं 60 बोतलें शराब। मुकदमा दर्ज।
रुद्रप्रयाग/सतेराखाल:चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में विभाग ने सतेराखाल बाजार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
आबकारी निरीक्षक आनंद चौहान के नेतृत्व में टीम ने सतेराखाल बाजार में स्थित एक घर पर अचानक छापेमारी की। इस तलाशी के दौरान घर के भीतर से मैकडॉवल व्हिस्की के 11 अध्दे (Half) और 49 पव्वे (Quarter) बरामद किए गए। कुल मिलाकर टीम ने मौके से 60 बोतल अवैध शराब जब्त की है।
शराब तस्करी और अवैध भंडारण के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।


