बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत।
दो गंभीर रूप से घायल।
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गौरीकुंड हाईवे पर तिलवाड़ा स्थित नौला पानी के पास एक बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय दोनों वाहनों को मिलाकर कुल तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने तीनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को सोगना के जितेंद्र पुत्र बचन लाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल परकंडी के दो युवा हिमांशु और मयंक बुरी तरह घायल हो गये है ।जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवाओं को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


