250 मीटर गहरी खाई में मिला होटल कर्मी का शव।

250 मीटर गहरी खाई में मिला होटल कर्मी का शव।
खबर शेयर करें:

 250 मीटर गहरी खाई में मिला होटल कर्मी का शव।


पौड़ी गढ़वाल। जनपद के गुमखाल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक होटल में काम करने वाले मजदूर का शव राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 250 मीटर गहरी खाई से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को खाई से बाहर निकाला और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 39 वर्षीय रबीउल हक (पुत्र कमरूल हक) के रूप में हुई है, जो कुमारगंज, जिला माल्दा (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला था। रबीउल यहाँ हयात होटल में मजदूरी का काम करता था। वह बीते 20 जून 2026 को सामान लेने के लिए गुमखाल बाजार गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा नहीं।

 DCR पौड़ी गढ़वाल  को सूचना मिली कि हयात होटल के नीचे गहरी खाई में एक शव पड़ा है। खबर मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल गुमखाल से करीब 1 किलोमीटर आगे था। खाई बेहद गहरी होने के कारण SDRF जवानों ने रोप (रस्सी) तकनीक का इस्तेमाल किया। जवान स्ट्रेचर के साथ खाई में उतरे और शव को सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लेकर आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->