डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, पांच घायल।

डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, पांच घायल।
खबर शेयर करें:

डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा: दो की मौत, पांच घायल।



 टायर निकलते ही बेकाबू हुआ लोडिंग वाहन, पीछे आ रही इको को मारी जोरदार टक्कर; तीन घायलों की हालत गंभीर

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर बुधवार दोपहर डोईवाला टोल प्लाजा के पास मणि माई मंदिर के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक इको कार के आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और पीछे से आ रही इको कार से जा भिड़ा। दोनों वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर में इको सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।

 टायर निकलने से हुआ हादसा या वाहन की फिटनेस में थी खामी?

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को मौके से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। अब जांच का बड़ा सवाल यह है कि आखिर चलते वाहन का टायर अचानक कैसे निकल गया? क्या वाहन की नियमित सर्विस और फिटनेस जांच कराई गई थी या सड़क पर दौड़ रहे वाहन की तकनीकी स्थिति की अनदेखी की गई?

पुलिस वाहन के टायर निकलने के कारणों और तकनीकी स्थिति की जांच कर रही है। हादसे ने एक बार फिर वाहनों के रखरखाव, फिटनेस और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से अपील की है कि यदि किसी के पास हादसे से संबंधित फोटो या वीडियो फुटेज है तो उसे जांच में सहयोग के लिए पुलिस को उपलब्ध कराया जाए।

फिलहाल हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में मातम है, जबकि पांच घायलों के उपचार के साथ पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल में जुटी है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->