नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 20 से 23 अगस्त तक 10 स्कूल बंद।

नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 20 से 23 अगस्त तक 10 स्कूल बंद।
खबर शेयर करें:


नारायण बगड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, 20से 23 अगस्त तक 10 स्कूल बंद।



छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश

**नारायणबगड़/चमोली।** नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा एवं हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक ने अब स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख नारायणबगड़ के पत्र और जिलाधिकारी चमोली के निर्देशों के अनुपालन में छात्रहित एवं सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र के 10 विद्यालयों में **20 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित** कर दिया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली **आकाश सरस्वत** की ओर से 19 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा/हिंसक कुत्तों के अत्यधिक आतंक को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। अवकाश की अवधि में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक **ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।**

अवकाश घोषित किए गए विद्यालयों में **राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारायणबगड़, सरस्वती शिशु मंदिर नारायणबगड़, उत्तरांचल विद्या निकेतन नारायणबगड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पंती, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नलगांव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नलगांव, मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी नारायणबगड़ तथा उत्तराखंड विद्यालय निकेतन नारायणबगड़** शामिल हैं।

आदेश में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं उप शिक्षा अधिकारी नारायणबगड़ को संबंधित विद्यालयों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चमोली, उप जिलाधिकारी नारायणबगड़, क्षेत्र पंचायत प्रमुख नारायणबगड़ सहित संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को भी भेजी गई है।

**कुत्तों के आतंक के चलते स्कूलों में छुट्टी का फैसला सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।** अभिभावकों की चिंता अब इस बात को लेकर है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवारा एवं हिंसक कुत्तों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई कब तक की जाएगी।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->