जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार, बड़ा हादसा टला।
स्थानीय लोगों और ITBP ने बचाई तीन की जान।
जोशीमठ। चमोली जिले के जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर आईटीबीपी कैंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय युवक हेमंत डिमरी और वहां से गुजर रहे तीर्थयात्रियों ने बिना वक्त गंवाए राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कार के भीतर फंसे तीनों सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत चोटिल युवकों को पास के आईटीबीपी अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



