हरिद्वार में चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित।

हरिद्वार में चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित।
खबर शेयर करें:

हरिद्वार में चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित।


हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में शनिवार को सर्वानंद घाट के पास एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा संबंधित विभागों के सहयोग से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद चालक और यात्रियों ने सतर्कता दिखाते हुए समय रहते बस खाली कर दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची और कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया। वर्तमान में क्षेत्र में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।

गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->