तीनधारा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया वाहन, चालक गंभीर रूप से घायल, यात्री सुरक्षित।

तीनधारा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया वाहन, चालक गंभीर रूप से घायल, यात्री सुरक्षित।
खबर शेयर करें:

तीनधारा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया वाहन। 

चालक गंभीर रूप से घायल, यात्री सुरक्षित।


देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल), 4 जून 2026: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के तीनधारा डंपिंग जोन के समीप बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ , पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

 इस दुर्घटना में वाहन के चालक के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि वाहन में सवार अन्य सभी यात्री चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए हैं जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे केसीसी (KCC) के कॉन्ट्रैक्टर श्री आकाश हुड्डा द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई [

 वाहन में सवार यात्रियों ने बताया कि पहाड़ी पर जंगली जानवर विचरण कर रहे थे, जिनके पैरों से खिसककर भारी पत्थर अचानक नीचे सड़क पर आ गिरे , पत्थरों की चपेट में आने से वाहन (संख्या UK07TB-7258) अनियंत्रित होकर सीधे पहाड़ से टकरा गया ।

सूचना मिलते ही कोतवाली देवप्रयाग की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया ।  सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण लहूलुहान हुए चालक कमलेश (पुत्र गंगादत्त, निवासी घाट, चमोली) को निजी एम्बुलेंस की मदद से तुरंत इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) भिजवाया

मलबे और पत्थरों के बीच फंसे अन्य सभी यात्रियों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया गया । देवप्रयाग पुलिस की मुस्तैदी से वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और सामान्य है 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->