नयार नदी में बहे मदन सिंह का शव 3 दिन बाद बरामद।

नयार नदी में बहे मदन सिंह का शव 3 दिन बाद बरामद।
खबर शेयर करें:

 नयार नदी में बहे मदन सिंह का शव 3 दिन बाद बरामद।


पौड़ी गढ़वाल, 4 जून 2026: थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत नयार नदी में बहे मदन सिंह का शव SDRF की टीम ने तीन दिनों के कड़े और सघन सर्च ऑपरेशन के बाद आज गुरुवार को बरामद कर लिया है। शव को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार 2 जून 2026 को डीसीआर पौड़ी द्वारा सूचना मिली थी कि थलीसैंण में नयार नदी के तेज बहाव में एक व्यक्ति बह गया है।   धुमाकोट पोस्ट से SDRF की रेस्क्यू टीम तुरंत आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी और तत्काल खोजबीन शुरू की गई।

नदी के संवेदनशील और गहरे जल क्षेत्रों में लापता व्यक्ति की तलाश के लिए SDRF द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर 2 और 3 जून को लगातार सर्चिंग की गई, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। हार न मानते हुए आज 4 जून को पुनः गहन सर्च अभियान चलाया गया, जिसके बाद टीम ने शव को ढूंढ निकाला।

SDRF टीम द्वारा नदी से बरामद किए गए शव की शिनाख्त मदन सिंह (पुत्र श्री उमेद सिंह) के रूप में हुई है। मृतक पौड़ी गढ़वाल जनपद के थाना थलीसैंण के अंतर्गत ग्राम कैमूर के निवासी थे। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->