प्रदेशभर के आयुर्वेदिक डॉक्टरों का स्वास्थ्य निदेशालय में हल्ला बोल।

प्रदेशभर के आयुर्वेदिक डॉक्टरों का स्वास्थ्य निदेशालय में हल्ला बोल।
खबर शेयर करें:

प्रदेशभर के आयुर्वेदिक डॉक्टरों का स्वास्थ्य निदेशालय में हल्ला बोल।

सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप।



देहरादून। प्रदेशभर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य निदेशालय में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उनके साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने के बावजूद आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सुविधाओं, पदोन्नति और सेवा संबंधी मामलों में उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को शासन और विभाग के समक्ष उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने सरकार से समान अवसर और सम्मानजनक कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

स्वास्थ्य निदेशालय परिसर में हुए इस प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए माहौल गर्म रहा। चिकित्सकों ने सरकार से जल्द वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->