गहरी खाई में गिरी कार, 5 घायलों को सुरक्षित निकाला।

गहरी खाई में गिरी कार, 5 घायलों को सुरक्षित निकाला।
खबर शेयर करें:

गहरी खाई में गिरी कार,  5 घायलों को सुरक्षित निकाला।


रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर लगभग 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें SDRF की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:10 बजे जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) रुद्रप्रयाग से SDRF को दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम  आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन संख्या UP16-DK0856 (SUV 700) सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरा था। वाहन में दो महिलाएं और तीन पुरुष सहित कुल पांच लोग सवार थे, जो दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में खाई में फंसे हुए थे।

SDRF टीम ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान चलाया। कठिन भू-भाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम खाई में उतरी और सभी घायलों तक पहुंच बनाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान प्रिंस सिंह (30 वर्ष), सभीमा सिंह (28 वर्ष), सुजोन मुखर्जी (27 वर्ष), ऋजा मुखर्जी (30 वर्ष) तथा वाहन चालक प्रदीप कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

SDRF के त्वरित, साहसिक और समन्वित प्रयासों के चलते सभी पांचों लोगों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। SDRF उत्तराखण्ड ने एक बार फिर अपने ध्येय वाक्य "सेवा, सुरक्षा एवं मानवता" को चरितार्थ करते हुए आपदा की घड़ी में अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->