रायपुर विधानसभा में कांग्रेस का बीएलए-2 प्रशिक्षण और कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।
वरिष्ठ नेताओं ने दी मजबूती की सीख।
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 'बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण एवं कार्यकर्ता सम्मेलन' का सफल आयोजन किया गया। रविवार (28 जून) को रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप स्थित ब्रह्मकमल होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलए-2 और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश संयोजक पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी और अमरेंद्र बिष्ट शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने बीएलए-2 को उनके अधिकारों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए।
महानगर अध्यक्ष सहित कई दिग्गज रहे मौजूददोपहर 12:00 बजे से शुरू हुए इस सम्मेलन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में उनियाल, महेंद्र नेगी, बीएलए-1 पंवार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पार्षद रॉबिन त्यागी, भंडारी और युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट सहित रायपुर विधानसभा के सभी बीएलए-2 और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जनता के मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण सत्र के बाद दोपहर 02:00 बजे सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस सम्मेलन को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि इससे आगामी चुनावों और सांगठनिक कार्यों के लिए उन्हें नई ऊर्जा मिली है।






