मामूली विवाद के बाद कॉन्ट्रैक्टर की कार में लगाई आग, दो आरोपी हिरासत में।
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद GAIL कंपनी के कॉन्ट्रैक्टर यूनेश कुमार की ऑल्टो कार में कथित तौर पर आग लगा दी गई। घटना कारगी चौक के पास उस समय हुई जब उनकी कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसके बाद स्कूटी सवार दो युवकों से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों युवकों ने कार में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पीड़ित यूनेश कुमार की शिकायत के आधार पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में नीरज बिष्ट और ईशांत पंवार को हिरासत में ले लिया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है


