25 मीटर गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर,1 की मौत, 14 घायल।

25 मीटर गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर,1 की मौत, 14 घायल।
खबर शेयर करें:

 25 मीटर गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रेवलर,1 की मौत, 14 घायल।


रामगढ़/मुक्तेश्वर। रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर करीब 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 21 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 14 घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति अभी भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए संयुक्त रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने दबोचा

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच में जुटी है।

गहरी खाई में गिरे वाहन से यात्रियों को बाहर निकालने में राहत एवं बचाव टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->