पुलिस ने चरस तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश।

पुलिस ने चरस तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश।
खबर शेयर करें:

पुलिस ने चरस तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश। 

अंतिम फरार आरोपी देहरादून से गिरफ्तार।



चमोली। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत चमोली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कमर्शियल मात्रा में चरस बरामदगी के मामले में फरार चल रहे अंतिम आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है।

 मामला 8 दिसंबर 2025 का है, जब कोतवाली चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान मंदिर, तेलाधाम के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक Hero X-Pulse Pro मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन अनियंत्रित होकर गिर गया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से 1.115 किलोग्राम कमर्शियल मात्रा की अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.23 लाख रुपये बताई गई। मौके से गिरफ्तार आरोपी हिमांशु पुरोहित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया तथा मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

मामले की विवेचना के दौरान दो अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद 24 फरवरी 2026 को अमनदीप सिंह निवासी हेलंग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं, फरार चल रहे अंतिम आरोपी गोविन्द कुमार पुत्र गुड्डू राम, निवासी पाणा, थाना चमोली की तलाश लगातार जारी थी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 26 जून 2026 को उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->