सतपुली-गुमखाल मार्ग चौड़ीकरण में भ्रष्टाचार के नए नुस्खे।
गणेश गोदियाल ने स्थानीय ग्रामीणों के हवाले से बताया कि इस मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही कई सुरक्षा दीवारें (पुश्ते) पहली मानसूनी बारिश का सामना करने से पहले ही अपने भार से धंसने लगी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पहले तो पहाड़ों का अनावश्यक कटान किया गया और फिर उसे छुपाने के लिए ऊंचे-ऊंचे असुरक्षित पुश्ते खड़े कर दिए है।
निर्माण कार्य की पोल खोलते हुए गोदियाल ने तीखा तंज कसा कि ठेकेदारों द्वारा भ्रष्टाचार का ऐसा नायाब तरीका निकाला गया है, जिसमें सुरक्षा दीवारों के बाहर से तो केवल सीमेंट का लेप (प्लास्टर) लगाया गया है, जबकि उनके अंदर केवल मलबे के रोड़े और पत्थर भरे गए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कटान के दौरान स्थानीय स्तर पर निकले पत्थरों का ही इस्तेमाल कर लिया गया और कागजों पर भारी-भरकम भुगतान उठा लिया गया।
X



