9.73 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश का नशा तस्कर फाटा में गिरफ्तार ।

9.73 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश का नशा तस्कर फाटा में गिरफ्तार ।
खबर शेयर करें:

 9.73 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश का नशा तस्कर फाटा में गिरफ्तार ।



गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)। रुद्रप्रयाग जनपद में  नशा विरोधी अभियान के तहत कोतवाली गुप्तकाशी के अंतर्गत चौकी फाटा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के एक युवक को भारी मात्रा में स्मैक (मॉर्फिन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी फाटा पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब पुलिस ने रोककर उसकी जामा तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 9.73 ग्राम अवैध स्मैक (मॉर्फिन) बरामद हुई।

पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान मौ. साहिल के रूप में हुई है।

 पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार आरोपी  मौ. साहिल (23 वर्ष)पिता का नाम: इकबाल निवासी: ग्राम राहत पुर खुर्द, पोस्ट साहनपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

अवैध स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। इस मामले में कोतवाली गुप्तकाशी में आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 23/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act (स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->